दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में आमतौर पर बदली रहेगी। कई इलाकों में बारिश और गरज के साथ फुहारें पड़ेंगी।”

दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 91 फीसदी आद्र्रता थी।

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.5 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493