बिहार : एरिया कमांडर समेत 6 नक्सली गिरफ्तार

औरंगाबाद, 6 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के औरंगाबाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के एक स्वयंभू एरिया कमांडर सहित छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।

औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने गुरुवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर देव थाना क्षेत्र के माली गांव से एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया जिसकी पहचान एरिया कमांडर विजय कुमार के रूप में की गई है जबकि पांच अन्य नक्सलियों को बमहौली गांव से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि विजय कोयल-सोन क्षेत्र का स्वयंभू एरिया कमांडर है जिसकी तलाश पुलिस को कई नक्सली घटनाओं में थी।

राम ने बताया कि अन्य पांच गिरफ्तार नक्सलियों में तीन झारखंड के पलामू जिले के रहने वाले हैं जबकि दो औरंगाबाद जिले के ही हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है कि गिरफ्तार नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए औरंगाबाद में एकत्र हुए थे। नक्सलियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493