बिहार के अधिकांश इलाकों में मौसम साफ

पटना, 7 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ है। धूप तेज है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी पटना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

भागलपुर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और गया में 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एक दिन पूर्व यानी गुरुवार को पटना में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री, गया में 34.5 डिग्री और पूर्णिया में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493