लखनऊ, 7 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे। बदली ने उमस से राहत दिलाई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि दिन में आंशिक तौर पर बादल छाएंगे। कुछ जगहों पर हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। पूर्वाचल के कुछ जिलों में सामान्य बारिश का अनुमान है।
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर में 22.1 डिग्री, गोरखपुर में 23.4 डिग्री, इलाहाबाद में 25.9 डिग्री और झांसी में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath