रैंप वॉक से पहले घबरा जाती हैं ऋचा

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म ‘मसान’ के लिए तारीफें पा रहीं अभिनेत्री ऋचा चड्ढा कहती हैं कि वह रैंप वॉक से पूर्व घबरा जाती हैं।

ऋचा इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी वीक (आईआईजेडब्ल्यू) में डिजाइनर आनंद शाह की शोस्टॉपर के रूप में रैंप पर उतरीं। उन्होंने कहा, “मुझे रैंप पर उतरने से पहले घबराहट होती है, लेकिन एक बार रैंप पर पहुंचते ही सहज हो जाती हूं।”

ऋचा आगे ‘कैबरे’ और ‘मैं और चार्ल्स’ फिल्म में नजर आएंगी।

इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी वीक में तीसरे दिन कृति सेनन, कियारा आडवाणी, अदिति राव हैदरी, सोफी चौधरी, प्रीति जिंटा, इलियाना डिक्रूज, दीया मिर्जा और मधुर भंडारकर सरीखी हस्तियां अलग-अलग ज्वेलरी डिजाइनरों के लिए रैंप पर उतरीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493