बेनफिका से जुड़ेंगे मिट्रोग्लू

लिस्बन, 7 अगस्त (आईएएनएस)। ग्रीक स्ट्राइक कोस्तास मिट्रोग्लू बेनफिका से करार के लिए इन दिनों लिस्बन में हैं।

लिस्बन, 7 अगस्त (आईएएनएस)। ग्रीक स्ट्राइक कोस्तास मिट्रोग्लू बेनफिका से करार के लिए इन दिनों लिस्बन में हैं।

ब्राजीली खिलाड़ी रोड्रिगो लिमा के जाने के बाद बेनफिका की अग्रिम पंक्ति की धार कमजोर हुई है और तब से ही उसे किसी अदद स्ट्राइकर की तलाश है।

इसी सिलसिले में उसने मिट्रोग्लू से करार के स्ांकेत दिए हैं। स्थानीय मीडिया का कहना है कि मिट्रोग्लू ने क्लब के साथ करार कर लिया है लेकिन खुद मिट्रोग्लू ने इसका खंडन किया है।

फल्हम के लिए खेलने वाले मिट्रोग्लू ने बेनफिका के साथ लोन पर आधारित करार किया है और इसमें खरीद की सम्भावना रखी गई है। खरीद की राशि 70 लाख यूरो बताई जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493