मोदी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए

चैन्नई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता ई.वी.के.एस. एलंगोवन और उनके कई समर्थकों को यहां शुक्रवार को उस समय हिरासत में ले लिया गया, जब इन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काले झंडे दिखाए।

मोदी के यहां पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए। कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के 25 लोकसभा सदस्यों के निलंबन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493