ग्लासगो, 7 अगस्त (आईएएनएस)। विश्व के तीसरे वरीयता प्राप्त स्काटलैंड के टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे अपनी पत्नी किम सियर्स के साथ अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में आने का इंतजार कर रहे हैं। इस बात की पुष्टि शुक्रवार को मरे के एजेंट ने की।
मरे ने किम संग अप्रैल में शादी की थी। ‘बीबीसी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार 27 साल की किम तीन माह की गर्भवती हैं।
28 साल के मरे शादी के बाद से ही शानदार फार्म में चल रहे हैं। उन्होंने विबंलडन और फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई और अपना पहला क्ले कोर्ट खिताब भी हासिल किया।
मरे ने अपनी जीत के बाद कहा था, “यह (शादी) काफी अच्छी थी और कई लोगों ने हनीमून के बारे में भी बात की लेकिन हम काफी समय से साथ हैं और शादी करना अगल कदम था।”
dharmpath.com dharmpath