अर्धनग्न प्रदर्शन पर स्मृति ने कांग्रेस की आलोचना की (लीड-1)

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के आवास के बाहर कमीज उतार कर विरोध प्रदर्शन करने के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कांग्रेस की अलोचना की।

स्मृति ने कहा, “कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी कमीज उतार कर लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोकसभा अध्यक्ष संसद की गरिमा हैं। कांग्रेस क्या इसी तरह महिलाओं का सम्मान करती है? क्या यही वह कांग्रेस पार्टी है, जिसका प्रचार राहुल गांधी करते हैं?”

उन्होंने सवाल किया, “क्या उनकी यही संस्कृति है? वह क्या संदेश देना चाहते हैं?”

युवक कांग्रेस के सदस्यों ने गुरुवार को कांग्रेस के 25 सांसदों के निलंबन पर सुमित्रा महाजन के खिलाफ कमीज उतार कर प्रदर्शन किया था।

स्मृति ने नागा शांति समझौते पर सवाल उठाने के लिए और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक का विरोध करने के लिए भी कांग्रेस की आलोचना की।

उन्होंने कहा, “नागा शांति समझौता इतिहास के पन्नों में चला गया है। कांग्रेस इससे इंकार करना चाहती है।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “जीएसटी आर्थिक क्रांति की शुरुआत करेगा। वे क्यों इसका विरोध कर रहे हैं?”

स्मृति ईरानी ने कहा, “विकास रोकने के लिए जो लोग संसद की कार्यवाही को बाधित कर रहे हैं, उन्हें देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493