पेरिस, 8 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिमोत्तर फ्रांस में एक पैसेंजर ट्रेन ने कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दुर्घटना शुक्रवार रात ओरने क्षेत्र के कोंडे-सुर-ह्यूसने में हुई।
ले मैंस से पेरिस जा रही एक पैसेंजर ट्रेन ने क्रासिंग के पास एक कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला टक्कर से ठीक पहले कार से उतर कर अपनी जान बचाने में कामयाब रही। ट्रेन में 34 लोग सवार थे।
डिप्टी प्रीफेक्ट पास्कल वियॉन ने बताया कि कार शायद क्रासिंग के पास पटरियों पर अटक गई थी, जिससे यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद कार में आग लग गई और वह पटरियों पर कम से कम 100 मीटर तक घिसटती चली गई।
घटना की छानबीच चल रही है।
dharmpath.com dharmpath