दिल्ली में बदली छाई

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बारिश होने के आसार जताए हैं।

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “कुछ इलाकों में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई।

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493