राष्ट्रपति की पत्नी की हालत गंभीर

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी शुभ्रा मुखर्जी को यहां सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह जानकारी शनिवार को अधिकारियों ने दी।

शुभ्रा मुखर्जी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही हैं और उन्हें शुक्रवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, “उन्हें सांस संबंधी तकलीफ के कारण अस्पताल लाया गया था। वह हृदय रोगी हैं और उन्हें गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493