इटली इंटरनेट पर 12 अरब यूरो निवेश करेगा

रोम, 8 अगस्त (आईएएनएस)। इटली के प्रधानमंत्री मत्तेयो रेनजी ने कहा है कि सरकार अल्ट्रा-स्पीड वाले इंटरनेट के लिए 20 वर्षो के दौरान 12 अरब यूरो निवेश करेगी।

रेनजी ने शुक्रवार को अपनी मध्यममार्गी-वामपंथी डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडी) से कहा कि उनका उद्देश्य पूरे इटली में इंटरनेट की सुविधा बेहतर बनाने का है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस निवेश में सात अरब यूरो सरकार की ओर से और पांच अरब यूरो निजी क्षेत्र से होगा। सरकार की ओर से किए जाने वाले निवेश में 1.2 अरब यूरो यूरोपीय क्षेत्रीय निधि से होगा।

उन्होंने कहा कि साल 2020 तक लक्ष्य है कि इटली के 85 प्रतिशत लोगों तक बुनियादी ब्रॉडबैंड सेवा सुलभ हो सके।

रेनजी ने कहा, “इस बिंदु पर फोन ऑपरेटरों को कुछ नहीं करना है, सिर्फ उन्हें इसमें शामिल भर होना है।”

उन्होंने सप्ताह के प्रारंभ में की गई घोषणा का भी जिक्र किया, जिसमें कहा गया था कि इटली की दूरसंचारा कंपनी ‘विंड’ का उसकी प्रतिस्पर्धी कंपनी 3इटैलिया के साथ 50-50 प्रतिशत साझेदारी वाले एक संयुक्त उपक्रम में विलय कर दिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493