दिल्ली में व्यक्ति की हत्या

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली में एक 30 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। व्यक्ति का चेहरा पत्थरों से कुचला हुआ था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया, “पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार का निवासी सुंदर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद का कर्मचारी था। वह गुरुवार शाम टहलने निकला था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा।”

पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमें शुक्रवार शाम यमुना नदी से सुंदर का शव मिला। पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को किसी चट्टान से कुचल दिया गया था।”

परिजनों ने मृतक की पहचान उसके कपड़ों और हाथ पर बने टैटू के निशान से की।

पुलिस के अनुसार, एनडीएमसी के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी सुंदर की हत्या के पीछे निजी दुश्मनी भी हो सकती है।

पुलिस ने मयूर विहार से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493