सिंह इज ब्लिंग : रफ्तार सिंह की भूमिका में दिखे अक्षय कुमार

मुंबई, 8 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमेडी फिल्म ‘सिंह इज किंग’ में हैप्पी के किरदार से लोगों का दिल जीतने के बाद एक्शन स्टार अक्षय कुमार फिल्म के सीक्वेल ‘सिंह इज ब्लिंग’ में इसी तरह के एक और चरित्र को एक बार फिर निभाने के लिए तैयार हैं। प्रभुदेवा के निर्देशन वाली इस फिल्म में वह रफ्तार सिंह के रूप में नजर आएंगे।

ट्विटर पर शनिवार को अक्षय कुमार ने फिल्म के 15 सेकंड के टीजर को पोस्ट किया, जिसमें रफ्तार सिंह की भूमिका में वे मजे से उछलकूद करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो के साथ अक्षय ने लिखा, “सिंह रफ्तार सिंह से मिलिए! रुक नहीं सकता, न ही रुकूंगा।”

दिलचस्प बात यह है कि अनीस बज्मी की फिल्म ‘सिंह इज किंग’ में रफ्तार नामक किरदार अभिनेता सुधांशु पांडे ने निभाया था।

‘सिंह इज ब्लिंग’ में एमी जैक्सन, लारा दत्ता तथा केके मेनन भी हैं। यह फिल्म दो अक्टूबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493