मुंबई : चलती लोकल रेलगाड़ी में दुष्कर्म की कोशिश

मुंबई, 8 अगस्त (आईएएनएस)। मुंबई पुलिस पश्चिम रेलवे की एक चलती लोकल ट्रेन में 22 वर्षीय महिला के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म की कोशिश करने की जांच कर रही है। यह जानकारी अधिकारियों ने यहां शनिवार को दी।

घटना गुरुवार मध्यरात्रि से पहले दक्षिण मुंबई के चरनी रोड स्टेशन से ठीक पहले उस वक्त हुई, जब एक अज्ञात युवक महिलाओं के डिब्बे में घुस गया।

महिला को अकेला देख उसने उस पर नियंत्रण करने तथा दुष्कर्म की कोशिश की। लेकिन महिला ने विरोध कर मदद की गुहार लगाई।

युवक ने महिला का गला दबाने तथा कपड़ा फाड़ने की कोशिश की।

रेलगाड़ी की रफ्तार जैसे ही अगले स्टेशन पर रुकने के लिए थोड़ी धीमी हुई, वह डिब्बे से कूद गया और अंधेरे में भाग गया।

एमबीए की पढ़ाई कर चुकी पुणे की रहने वाली पीड़ित महिला मुंबई के उपनगरीय इलाके मलाड स्टेशन से रात 11 बजे के करीब रेलगाड़ी में बैठी थी। वह डिब्बे में अकेली थी।

रेलवे के एक अधिकारी ने स्वीकारा कि अनिवार्यता के बावजूद रेलगाड़ी में सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं थे।

पीड़ित महिला ने मरीन लाइंस स्टेशन प्रबंधक से घटना की शिकायत की और उसके बाद रेलवे पुलिस को बुलाया गया।

रेलवे पुलिस ने सीसीटीवी से युवक की तस्वीर निकाली, जिसने नीले रंग का टी-शर्ट और लाल रंग का बरमुडा पहन रखा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493