बीजिंग, 8 अगस्त (आईएएनएस)। चीन के निंगशिया हुई क्षेत्र की एक अदालत ने शनिवार एक नर्सरी शिक्षक को 12 छात्राओं के साथ दुष्कर्म करने के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अदालत ने हुआंग झेनसिन को अपने 12 छात्राओं के साथ दुष्कर्म करने का दोषी पाया।
हुआंग लिगवू शहर के ग्रामीण नर्सरी विद्यालय में शिक्षक था।
विद्यालय ने पीड़ितों को मुआवजा देने की पेशकश की है।
dharmpath.com dharmpath