भारत ने पाकिस्तान के 9 मछुआरे रिहा किए

इस्लामाबाद, 9 अगस्त (आईएएनएस)। भारत ने सद्भावना के तहत पाकिस्तान के नौ मछुआरों को रिहा कर दिया है। यह जानकारी रविवार एक मीडिया रपट में सामने आई है।

रेडियो पाकिस्तान की रपट के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल ने इन मछुआरों को पंजाब के बाघा सीमा पर पाकिस्तानी रैंजरों को सौंप दिया है।

रपट में कहा गया है कि रिहा किए गए कैदियों ने भारत की अलग-अलग जेलों में अपनी-अपनी सजाएं पूरी कर ली हैं।

इससे एक सप्ताह पहले पाकिस्तान की कराची जेल से 163 भारतीय मछुआरे रिहा किए गए थे।

भारत और पाकिस्तान के अधिकारी अरब सागर में अपनी समुद्री सीमा के कथित उल्लंघन करने पर एक-दूसरे देशों के मछुआरों को गिरफ्तार कर लेते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493