ब्राजीली सेरी-ए में फ्लूमिनेंसी की 5वीं हार

रियो डी जेनेरियो, 9 अगस्त (आईएएनएस)। रोनाल्डीन्हो जैसे बड़े स्टार से सजी फ्लूमिनेंसी टीम को ब्राजीली सेरी-ए में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, फ्लूमिनेंसी को अवाई ने शनिवार को 1-0 से हराया।

रोनाल्डीन्हो इस मैच में पूरे 90 मिनट खेले। मेक्सिको के क्लब क्वेरेतारो से बीते महीने फ्लूमिनेंसी का रुख करने वाले रोनाल्डीन्हो इस मैच में पूरे 90 मिनट खेले। वह अपने नए क्लब के लिए दूसरा मुकाबला खेल रहे थे।

अवाई के लिए मैच का एकमात्र गोल आंद्रे लीमा ने किया। यह गोल छठे मिनट में काफी करीब से किया गया।

इस हार के बावजूद फ्लेमिनेंसी सेरी-ए तालिका में 30 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है जबकि अवाई 13वें स्थान पर काबिज है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493