रेखा भारद्वाज ने अपना पुराना गाना दोबारा रिकॉर्ड किया

मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायिका रेखा भारद्वाज ने नए धारावाहिक ‘इश्क का रंग सफेद’ के लिए अपना एक पुराना गाना दोबारा रिकॉर्ड किया है।

‘इश्क का रंग सफेद’ अगले सप्ताह से कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा। बनारस की सांस्कृतिक विविधतापूर्ण पृष्ठभूमि वाला यह धारावाहिक विप्लब (मिशल रहेजा) और धानी (ईशा सिंह) की प्रेम कहानी लिए है।

कलर्स चैनल से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि रेखा ने ‘इश्क का रंग सफेद’ बोल वाला यह गीत सर्वप्रथम ‘कबीर चौरा सूफी चौरा’ एलबम (2011) के लिए गाया था। उन्होंने अब चार साल बाद इसे धारावाहिक के लिए दोबारा रिकॉर्ड किया है।

उन्होंने इस गाने को धारावाहिक के लिए दुखद, सुखद और रोमांटिक तीन रूपों में गाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493