उप्र में भ्रष्टाचारियों की सरकार : कल्बे जव्वाद

HARDOI-01मोमिनाबाद निवासी मरहूमोप्प्तैन के चालीसवें पर मजलिस को खिताब करने पहुंचे शिया धर्मगुरु ने समाजवादी पार्टी की सरकार को भ्रष्टाचारियों की सरकार बताया और कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचारियों को बचाने में लगी है।

उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड के मसले पर सीबीसीआईडी ने भी जांच की जिसमंे भ्रष्टाचार और गडबड़ी के मसलों पर एफआईआर और वारंट तक की कारवाई हुई, लेकिन सरकार ने भ्रष्टों की सरपरस्ती की। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि मामले की सीबीआई जांच करायी जाए। कहा कि अगर सरकार सिफारिश नहीं करेगी तो अदालत का रास्ता अपनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार यादव सिंह को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक चली गई। हालत यह है कि आज नौकरियों में या अन्य पद यादवों से ही भरे जा रहे हैं।

धर्मगुरु ने कहा कि यह तय हो गया है कि 2017 में सपा की वापसी नहीं होने वाली।

इससे पूर्व उन्होंने बारगाह-ए-हुसैनी इदरीशगंज में मजलिस को खिताब किया और कहा कि इंसान अंधेरे से डरता है और मौत का दूसरा नाम भी अंधेरा है। उन्होंने परवर दिगार से इल्तिजा करते हुए कहा कि मजलूमों की मदद करना और जालिमों को सजा देना।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493