कादर खान की फिल्मों में वापसी : अमिताभ

मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने रविवार को अनुभवी अभिनेता कादर खान की फिल्मों में वापसी की घोषणा करते हुए उनका स्वागत किया।

अमिताभ ने ट्वीट किया, “कादर खान..अच्छे सहयोगी, लेखन, मेरी कई सफल फिल्मों में सहायक..एक लंबे अंतराल के बाद फिल्मों में वापसी कर रहे हैं।”

हालांकि 72 वर्षीय अभिनेता ने इस रहस्य को बरकरार रखा है कि कादर खान किस फिल्म के साथ वापसी कर रहे हैं।

कादर खान ने पिछली बार ‘मुझसे शादी करोगी’ (2004)और दो साल बाद दो सफल फिल्मों में काम किया था। इससे पहले उन्होंने इस साल की शुरुआत में अर्जुन कपूर अभिनीत फिल्म ‘तेवर’ से वापसी की जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।

एक उपयोगकर्ता ने पोस्ट को पढ़ा और उनका स्वागत किया : “सर बच्चन वाओ! महान अभिनेता कादर खान की वापसी पर स्वागत है! भगवान उन्दें आर्शीवाद दे”

कादर खान ने बड़े पर्दे पर चार से अधिक दशकों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। उन्होंने कॉमेडी के लिए नकारात्मक भूमिकाएं भी निभाइं हैं।

उन्होंने ‘कुली’, ‘बाप नंबरी, बेटा दस नंबरी’, ‘हम’, ‘बोल राधा बोल’, ‘आंखें’, ‘राजा बाबू’ और ‘जुड़वा’ सहित 350 से अधिक फिल्में की हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493