झारखंड : भगदड़ में 11 की मौत

devgharरांची, 10 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड के देवघर में सोमवार को प्रसिद्ध बैद्यनाथ मंदिर के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की भीड़ में भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “एक लाख से भी ज्यादा लोग मंदिर में दर्शन के लिए कतार में खड़े थे कि किसी गलतफहमी के कारण अचानक वहां भगदड़ मच गई। भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए।”

देवघर की दूरी राजधानी रांची से 300 किलोमीटर दूर है।

हिंदी कलेंडर के अनुसार श्रावण माह के दौरान 30 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालु देवघर में प्रसिद्ध बैद्यनाथ मंदिर के दर्शन करने आते हैं। विशेषकर सोमवार के दिन यहां डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु पहुंचते हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोगों के बीच भगदड़ तब मची, जब पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठी चार्ज किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493