त्रिकोणीय श्रृंखला : अग्रवाल, मनीष के अर्धशतक, भारत-ए ने बनाए 258 रन

चेन्नई, 10 अगस्त (आईएएनएस)। एमए चिदम्बरम स्टेडियम में सोमवार को जारी त्रिकोणीय श्रृंखला मुकाबले में भारत-ए टीम ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में नौ विकेट पर 258 रन बनाए।

भारत-ए की ओर से सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और मनीष पांडेय ने शानदार अर्धशतक लगाए। दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ एक दिन पहले शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाने वाले अग्रवाल ने 61 गेंदों का सामना कर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 61 रन बनाए।

दूसरी ओर, मनीष ने 38 गेंदों का सामना कर दो चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। कप्तान उन्मुक्त चंद (5) नाकाम रहे लेकिन करुण नायर ने 32, संजू सैमसन ने 23, अक्षर पटेल ने 20 और ऋषि धवन ने 26 रनों की उपयोगी पारी खेली।

केदार जाधव (0) का भी बल्ला नहीं चला। आस्ट्रेलिया-ए की ओर से एस्टन एगॉन ने पांच विकेट लिए। गुरविंदर संधू को दो विकेट मिले।

मूल रूप से आज दक्षिण अफ्रीका-ए और आस्ट्रेलिया-ए को भिड़ना था लेकिन दक्षिण अफ्रीका-ए टीम के 10 खिलाड़ियों के अचानक बीमार होने के कारण सोमवार को भारत-ए और आस्ट्रेलिया-ए से भिड़ना पड़ रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493