जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग सोमवार को भी बंद

जम्मू, 10 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार तीसरे दिन सोमवार को भी बंद रहा।

एक अधिकारी ने बताया कि मार्ग बंद होने के कारण जम्मू से कश्मीर घाटी तक की अमरनाथ यात्रा पिछले तीन दिन से स्थागित है।

राज्य यातायात विभाग के एक अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया, “बारिश और भूस्खलन के कारण उधमपुर जिले के खेरी में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार को बंद है।”

उन्होंने बताया, “राजमार्ग बंद होने के कारण जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास से अमरनाथ तीर्थयात्रियों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।”

अधिकारी ने कहा, “राजमार्ग को कल (रविवार) कुछ समय के लिए वाहनों के आवागम के लिए खोला गया था, लेकिन फिर से हुई बारिश और खेरी के पास हुए भूस्खलन के कारण आज (सोमवार) फिर राजमार्ग बंद कर दिया गया।”

उन्होंने कहा, “राजमार्ग से मलबा हटाने के लिए अभियान जारी है और आशा है कि सोमवार शाम तक मार्ग खोल दिया जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493