दिल्ली में उमस

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह उमस छाई रही। वातावरण में आर्द्रता का स्तर 90 फीसदी दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि शहर के कुछ हिस्सों में मंगलवार को बारिश हो सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।”

राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान औसत से थोड़ा अधिक 34.6 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493