करियर पर पितृत्व के प्रभाव से मरे बेफ्रिक

मॉन्ट्रियल, 11 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रिटेन के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने कहा कि उनके पहले बच्चे के कारण उनके करियर पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर वह चितित नहीं हैं।

विश्व के तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी मरे और उनकी पत्नी किम अगले साल फरवरी में अपने पहले बच्चे के जन्म का इंतजार कर रहे हैं।

मरे ने बीबीसी से कहा कि वह अपने होने वाले बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर चितित हैं। मरे इस हफ्ते से शुरू होने वाले रोजर्स कप में हिस्सा लेने वाले है।

मरे ने कहा, “हम दोनों काफी खुश हैं और काफी भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। यह काफी उत्साहित करने वाली खबर है लेकिन व्यक्तिगत है। इस तरह की बातें हम अपने दोस्तों और परिवार के बीच ही रखना चाहते हैं और उम्मीद है कि हर कोई इस बात का सम्मान करेगा।”

मरे अभी अमेरिकी ओपन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इससे पहले होने वाले रोजर्स कप में मरे को बाई मिला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493