एमएच370 की खोज जारी, अभी तक सुराग नहीं

सेंट-डेनिस, 11 अगस्त (आईएएनएस)। लॉ-रियूनियन द्वीप के अधिकारियों ने कहा है कि त्रिआयामी खोज शुरू होने के बाद से अबतक लापता उड़ान संख्या एमएच370 वाले विमान के संबंध में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, लॉ-रियूनियन प्रांतीय सरकार ने सोमवार को कहा, “एमएच370 उड़ान से संबंधित कोई मलबा अभी तक नहीं पाया गया है। इस सप्ताह भी अलग-अलग तरीके से खोज जारी रहेगी।”

अभी तक इस खोज में सात से नौ अगस्त के दौरान कासा सेना के एक मालवाहक, एक पैंथर हेलीकाप्टर और एक लॉ-वरदॉन गश्ती नौका को तैनात किया गया था। इसके साथ ही आसमान से लेकर समुद्र तक की इस खोज में 35 लोग शामिल रहे।

अधिकारियों ने कहा है कि फ्रांस सरकार ने बीते शुक्रवार को लॉ-रीयूनियन द्वीप के पूर्वी तट पर विमान का एक मलबा पाए जाने के बाद एमएच370 के मलबे की तेज कर दी थी। इस हिस्से की पुष्टि लापता विमान के हिस्से के रूप में की गई थी। विमान की खोज एक हफ्ते जारी रहेगी।

एमएच370 मलेशियाई विमान मार्च 2014 में उस समय लापता हो गया, जब यह कुआलालंपुर से बीजिंग जा रहा था। इस विमान में 239 यात्री सवार थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493