जम्मू, 11 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारत एवं पाकिस्तान के सैनिकों के बीच मंगलवार को गोलीबारी हुई।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल मनीष मेहता ने आईएएनएस को बताया कि पाकिस्तानी सेना ने कृष्णा घाटी सेक्टर में सोमवार आधी रात के बाद लगभग 1.00 बजे अकारण गोलीबारी की।
उन्होंने कहा, “पाकिस्तानी सेना ने छोटे एवं स्वचालित हथियारों का प्रयोग किया। हमारे जवानों ने भी समान क्षमता वाले हथियारों का प्रयोग करते हुए जवाबी गोलीबारी की।”
उन्होंने बताया कि गोलीबारी में हमारी तरफ कोई भी हताहत नहीं हुआ।
dharmpath.com dharmpath