रिलायंस पॉवर का शुद्ध लाभ 41 फीसदी बढ़ा

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। रिलायंस पॉवर ने मंगलवार को कहा कि मौजूदा कारोबारी साल की प्रथम तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ 41 फीसदी बढ़ा।

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि शुद्ध लाभ 344 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 244 करोड़ रुपये था।

कुल समेकित आय इस दौरान 58 फीसदी वृद्धि के साथ 2,768 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 1,753 करोड़ रुपये थी।

अन्य आय 68.42 फीसदी वृद्धि के साथ 96 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 57 करोड़ रुपये थी।

इस दौरान कंपनी की कुल संचालन क्षमता करीब 6,000 मेगावाट हो गई।

एकल आधार पर शुद्ध लाभ मामूली वृद्धि के साथ 7.29 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 7.24 करोड़ रुपये था।

कुल बिक्री इस दौरान हालांकि 21.41 फीसदी घटकर 79.14 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 100.71 करोड़ रुपये थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493