‘मटका’ को वैध घोषित करने की मांग

पणजी, 11 अगस्त (आईएएनएस)। गोवा में भारतीय जनता पार्टी विधायक विष्णु वाघ ने ‘मटका’ को वैध घोषित करने की मांग की है। जुए का यह गैरकानूनी खेल गोवा और पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में काफी खेला जाता है।

वाघ ने कहा कि कैसीनो में धनवानों के जुए को तो कानूनी माना जाता लेकिन मटका को नहीं। उन्होंने कहा कि जुए में वर्गभेद नहीं होना चाहिए।

जुए के खेल मटका की लोकप्रियता मुंबई में सबसे अधिक पाई जाती है। यह हफ्ते में छह दिन खेला जाता है। एक तरह से लॉटरी जैसा। एक दिन में दो लकी नंबर निकलते हैं और जीतने वाले की कमाई होती है। मटका के फलने-फूलने की एक वजह यह भी है कि इसे महज एक रुपये से भी खेला जा सकता है।

गोवा में मटका करोड़ों निवेश वाले एक उद्योग का रूप लेता जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493