ब्रह्मांड का धीमी गति से क्षरण जारी

सिडनी, 11 अगस्त (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं के एक समूह ने खुलासा किया है कि ब्रह्मांड धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। इसे हालांकि, पूरी तरह खत्म होने में अभी करीब 100 अरब साल लगेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के इंटरनेशनल सेंटर फोर रेडियो एस्ट्रोनॉमी रिसर्च (आईसीआरएआर) के शोधकर्ताओं ने आकलन किया है कि 2,00,000 आकाशगंगाओं द्वारा पैदा की जा रही रोशनी या ऊर्जा पहले से कहीं ज्यादा शुद्ध है। उन्होंने पाया कि यह रोशनी दो अरब साल पहले की शुद्धता की आधी है और लगातार फीकी पड़ रही है।

इंटरनेशनल सेंटर फोर रेडियो एस्ट्रोनॉमी रिसर्च के साइमन ड्राइवर ने मंगलवार को कहा कि शोध ‘निराशाजनक’ है, लेकिन ‘अभी भी हमारे पास एक बहुत लंबा समय है।’

साइमन ने कहा, “यह एक लंबी और धीमी क्षय प्रक्रिया है। यह प्रक्रिया करीब 100 अरब साल या जब तक तारे रोशनी करना बंद नहीं कर देते, तब तक चलनी है।”

1990 के दशक के आखिर में पता चला कि ब्रह्मांड धीरे-धीरे धुंधला पड़ रहा है। हालांकि, यह हालिया शोध दर्शाता है कि इसमें बहुत वक्त लगना है।

साइमन ने यह शोध मंगलवार को होनोलुलु में अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ की जनरल असेंबली में पेश किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493