मिस्र में 4400 साल पुरानी कलाकृतियां मिलीं

काहिरा, 11 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण मिस्र के आसवान में एक मंदिर की मरम्मत के लिए की गई खुदाई के दौरान 4,400 साल पुरानी कलाकृतियां और कंकाल मिले हैं।

मिस्र की पुरावशेषों की सर्वोच्च परिषद ने बताया है कि आसवान से 90 किलोमीटर दूर एडफू मंदिर की खुदाई के दौरान ये चीजें मिलीं। इनमें कंकाल और वे सामान शामिल हैं जिनकी जरूरत शव को दफन करने के समय पड़ती है।

पुरावशेष मामलों के मंत्री ममदूह अल दमाती ने बताया, “मंदिर की बुनियाद को भूमिगत जल से बचाने के लिए की गई खुदाई के दौरान ये चीजें मिलीं।”

खुदाई में मिले मटके मिस्र के प्राचीन राजवंश के 2680 ईसा पूर्व-2180 ईसा पूर्व के समय और बाद के 665 ईसा पूर्व और 330 ईसा पूर्व के समय के हैं।

एडफू मंदिर मिस्र के प्राचीन देवता होरुस को समर्पित था और इसका संबंध 330 ईसा पूर्व के समय से है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493