कश्मीर : सुरक्षा बल की गोलीबारी में प्रदर्शनकारी की मौत

श्रीनगर, 11 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों द्वारा की गई गोलीबारी में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बल पर पत्थर बरसाए थे। इसके बाद उन पर गोलीबारी की गई।

प्रदर्शनकारी पुलवामा के पदगामपोरा गांव स्थित राष्ट्रीय राइफल्स के शिविर के बाहर जमा थे। ये लोग लश्कर-ए-तैयबा के उन दो आतंकियों के शव को लेने आए थे जिनकी मौत सुरक्षा बलों से मुठभेड़ के दौरान मंगलवार को हुई थी।

भीड़ ने शिविर के पास सुरक्षा बल के एक वाहन पर पत्थरों की बौछार कर दी। इस पर वाहन में सवार जवानों ने गोलीबारी की। बिलाल अहमद बट नामक प्रदर्शनकारी को गोली लगी। उसे जख्मी हालत में श्रीनगर के एक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493