न्यूयार्क, 12 अगस्त (आईएएनएस)। ग्रीस और अंतर्राष्ट्रीय कर्जदाताओं के बीच समझौता होने से अमेरिकी डॉलर में अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में मिला-जुला रुख रहा।
ग्रीस और अंतर्राष्ट्रीय कर्जदाताओं ने 86 अरब यूरो के तीसरे बेलआउट पैकेज के लिए मंगलवार को समझौता पूरा कर लिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, चीन के केंद्रीय बैंक ने युआन के केंद्रीय समतुल्यता मूल्य में सुधार करने का फैसला किया ताकि वह डॉलर के मुकाबले बाजार की विनिमय दर का बेहतर प्रतिनिधित्व कर सके। इससे युआन में काफी गिरावट दर्ज की गई।
न्यूयार्क में दोपहर बाद के कारोबार में यूरो का मूल्य बढ़कर 1.1035 डॉलर हो गया, जो एक दिन पहले 1.1019 डॉलर था। पाउंड का मूल्य घटकर 1.5564 डॉलर रह गया, जो एक दिन पहले 1.5601 डॉलर था।
आस्ट्रेलियाई डॉलर में कमजोरी आई और इसका मूल्य 0.7291 डॉलर रह गया, जाजे एक दिन पहले 1.7410 डॉलर था। येन में गिरावट आई और यह प्रति डॉलर 125.15 येन दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले 124.61 येन था।
डॉलर में स्विस फ्रैंक के मुकाबले भी मजबूती आई और इसका मूल्य 0.9892 स्विस फ्रैंक रहा, जो एक दिन पहले 0.9836 स्विस फ्रैंक था।
dharmpath.com dharmpath