चीन के पूर्वी तट पर चार्जिग पोस्ट्स की संख्या बढ़ाएगी टेसला

टेसला ने लगाए जाने वाले अतिरिक्त चार्ज पोस्ट्स की सही संख्या का खुलासा तो नहीं किया, लेकिन कहा कि नए पोस्ट्स उत्तर पूर्वी तटीय शहर दलियान से दक्षिण चीन के शहर शेनझेन तक के दायरे में लगाए जाएंगे।

एशियाई प्रशांत क्षेत्र में इस साल की दूसरी तिमाही में टेसला की बिक्री में लगभग दोगुनी वृद्धि हुई है, जिसके लिए उसने चीन को धन्यवाद दिया है।

बीजिंग, शंघाई तथा शेनझेन सहित चीन के प्रमुख शहरों में टेसला के 11 स्टोर व सर्विस सेंटर हैं और इस साल चार और स्टोर खोलने की योजना है।

अधिक से अधिक चार्जिग पोस्ट्स बनाना टेसला की चीन की रणनीति का एक अभिन्न हिसा है, क्योंकि आसानी से मिलने वाले चार्जिग पोस्ट्स की वजह से लोग टेसला की अधिक से अधिक कार खरीदने को प्रेरित होंगे।

एस मॉडल की कारों को मिनटों में चार्ज करने के लिए यह बीजिंग और इसके आसपास पहले ही 32 सुपरचार्जर लगा चुकी है और चीन के अन्य दर्जनों शहरों में इसके सैकड़ों सुपरचार्जर लगे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493