लाहिड़ी ने जीती लांग ड्राइव प्रतियोगिता

हावेन (विस्कोनसिन), 12 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के शीर्ष गोल्फ खिलाड़ी अनिर्बान लाहिड़ी ने वर्ष के आखिरी मेजर पीजीए चैम्पियनशिप से ठीक पहले लांग ड्राइव टूर्नामेंट में खिताबी जीत हासिल कर ली।

कई शीर्ष खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा करते हुए यह खिताबी जीत निश्चित तौर पर लाहिड़ी के लिए हौसला बढ़ाने वाली होगी।

पीजीए चैम्पियनशिप के मुख्य मुकाबले से पहले खेले गए इस टूर्नामेंट में लाहिड़ी ने मंगलवार को 593 गज वाले दूसरे होल (पार-5) पर 327 गज का शॉट लगाया। 323 गज लंबे शॉट के साथ मैट डोबयन्स दूसरे, जबकि 315 गज दूरी हासिल कर जे. बी. होम्स तीसरे स्थान पर रहे।

लाहिड़ी को उनकी जीत के लिए सोने की क्लिप से पुरुस्कृत किया जाएगा। उन्होंने इस प्रतियोगिता में पिछले साल भी हिस्सा लिया था, लेकिन दमदार शॉट लगाने के बावजूद वह होल के पास फेयरवे क्षेत्र में नहीं पहुंच सके थे।

लांग ड्राइव प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को न सिर्फ सर्वाधिक लंबी दूरी हासिल करनी होती है, बल्कि फेयरवे तक होल के करीब भी पहुंचना होता है।

चोट के कारण ब्रिटिश ओपन, बुब्बा वाटसन, जैसन डे और टोनी फिनाऊ प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले सके सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त रोरी मैक्लरॉय फेयरवे हासिल नहीं कर सके और उनके शॉट को काउंट नहीं किया गया।

पीजीए लांग ड्राइव प्रतियोगिता की शुरुआत पीजीए चैंपियनशिप लाउसविले में 1952 में हुई थी और पिछले साल फिर से इस प्रतियोगिता को नए सिरे से शुरू किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493