कुणाल खेमू ने ‘भाग जॉनी’ का ट्रेलर जारी किया

मुंबई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता कुणाल खेमू ने अपनी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘भाग जॉनी’ का ट्रेलर जारी किया, जिसका निर्देशन शिवम नायर ने किया है।

कुणाल ने कहा, “मैंने सुना है कि यह एक अलग तरह की कहानी है। यह फिल्म इस कहावत पर आधारित है कि हर किसी को अपने कर्मो का फल भुगतना पड़ता है। जो आप चुनते हैं, जिंदगी उसी रास्ते पर आगे बढ़ती है।”

इस मौके पर फिल्म के अन्य कलाकार जोआ मोरानी, मांडणा करीमी, मानसी स्कॉट, असीम मर्चेट मौजूद थे।

कुणाल इससे पहले 2013 में ‘गो गोआ गोन’ में नजर आए थे।

फिल्म में अपने किरदार के बारे में कुणाल ने बताया, “कुछ कारणों से वह एक स्थिति में फंस जाता है, जिसमें उसे तान्या को मारना पड़ता है।”

जोआ मोरानी तान्या का किरदार निभा रही हैं। आरजे-अभिनेत्री मानसी स्कॉट नाकारात्मक भूमिका में नजर आएंगी।

भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा निर्मित यह फिल्म 25 सितंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493