मांट्रियल मास्टर्स के तीसरे दौर में पहुंचे नडाल

मेड्रिड, 13 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल यहां जारी मांट्रियल मास्टर्स टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं।

नडाल ने दूसरे दौर में यूक्रेन के सर्गेई स्टाखोवस्की को 7-6 (7-4), 6-3 से हराया।

14 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके नडाल का अगले दौर में सामना रूस के मिखाइल यवझेनी से होगा। यवझेनी ने दूसरे दौर में फ्रांस के गिलीड सिमोन को 6-1, 6-4 से हराया।

इस साल सभी तरह के सर्फेस पर खराब प्रदर्शन करते आ रहे नडाल ने इस महीने की शुरुआत में जर्मनी के हैम्बर्ग में आयोजित क्ले कोर्ट टूर्नामेंट जीता था।

नडाल अब अमेरिकी ओपन की तैयारी में जुटे हैं, जिसका आयोजन अगस्त-सितम्बर में होना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493