हिमाचल में बस पहाड़ी से गिरी, 8 की मौत

शिमला, 13 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में गुरुवार को एक सरकारी बस पहाड़ी से गिर गई, जिससे उसमें सवार आठ लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि हिमाचल सड़क परिवहन निगम की एक बस चंबा शहर से किल्लर जा रही थी। रास्ते में बारागढ़ के करीब तिस्सा के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह जगह जिला मुख्यालय चंबा से करीब 100 किलोमीटर दूर है।

सहायक पुलिस अधीक्षक कुलवंत ठाकुर ने फोन पर आईएएनएस को बताया कि बस सड़क से फिसल गई। हादसे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटनास्थल राजधानी शिमला से करीब 550 किलोमीटर दूर है। अधिकांश मृतक और घायल चंबा जिले के रहने वाले हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दुर्घटना पर अफसोस जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन को बाल-बाल बचे लोगों को हरसंभव मदद और राहत मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493