‘शानदार’ की झलकी को यूट्यूब पर दो लाख लोगों ने देखा

मुंबई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। शाहिद कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म ‘शानदार’ की झलकी को यूट्यूब पर दो लाख लोगों ने देखा।

तीन मिनट की यह झलकी मस्ती, रोमांस, हास्य, ग्लैमर, कॉमेडी से भरा है। इसे मंगलवार को जारी किया गया था।

‘हाईवे’ की अभिनेत्री यूट्यूब पर मिली प्रतिक्रिया से काफी उत्साहित हैं। उन्होंने माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर अपने विचार साझा किया : “48 घंटों में 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देखे!!! एक शानदार ‘किस’ की तरह महसूस हो रहा है।”

‘शानदार’ में संजय कपूर, सनाह कपूर, सुषमा सेठ, दिलजीत दोसंज, शिबानी दांडेकर और अंजना सुखानी हैं।

इस फिल्म का निर्माण करण जौहर, अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवाने ने किया है। यह फिल्म 22 अक्टूबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493