कांग्रेस का रवैया आपातकाल वाला : मोदी

नई दिल्ली,13 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस का रवैया उसके आपातकाल के समय के रवैये की याद दिला देता है।

नई दिल्ली,13 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस का रवैया उसके आपातकाल के समय के रवैये की याद दिला देता है।

यह जानकारी संसदीय कार्य राज्य मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने दी। उन्होंने बताया कि मोदी ने यह बात राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक में कही।

रूडी ने कहा, “राजग बैठक में प्रधानमंत्री ने आपातकाल को और इससे किए गए अपने मुकाबले को याद किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जैसे आपातकाल के दौरान व्यवहार किया था, वही व्यवहार उसने संसद सत्र में बाधाएं पैदा कर किया। “

प्रधानमंत्री ने नीति आयोग की बैठकों में कांग्रेस मुख्यमंत्रियों के नहीं आने और नागा शांति समझौते पर कांग्रेस की विपरीत टिप्पणियों का भी जिक्र किया।

रूडी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की नीतियां एक परिवार को बचाने वाली हैं जबकि राजग की देश को बचाने वाली।

रूडी ने कहा, “गरीबों के विकास का काम लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत होगा। कांग्रेस इसे रोक रही है। हम कांग्रेस की चुनौती को स्वीकार करते हैं। हम इन मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जाएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493