जीएसटी पर संसद का लघु सत्र बुला सकती है सरकार

नई दिल्ली,13 अगस्त (आईएएनएस)। मानसून सत्र में कोई काम नहीं होने के बाद अब मोदी सरकार संसद का लघु सत्र बुलाने पर विचार कर रही है। इस सत्र का विचार मुख्य रूप से वस्तु एवं कर विधेयक (जीएसटी) को पारित कराने के मकसद से सामने आया है।

सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ‘दो-तीन दिन का सत्र’ सितंबर में बुलाया जा सकता है।

संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति ने गुरुवार को संसद के सदनों के तुंरत सत्रावसान की सिफारिश नहीं की। इसीलिए दोनों सदनों को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया।

सूत्रों ने कहा कि मानसून सत्र को फिर से बुलाने का फैसला इस बात पर निर्भर करेगा कि जीएसटी को पारित कराने के बारे में विपक्ष राजी होता है या नहीं। राज्यसभा में विपक्ष के बहुमत को देखते हुए ऐसा किया जाना जरूरी है। मानसून सत्र में सरकार की कोशिशों के बावजूद जीएसटी को राज्यसभा में पेश नहीं किया जा सका।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493