गाबाला (अजरबेजान), 13 अगस्त (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप में गुरुवार को भारतीय निशानेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा और महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3पोजीशंस टीम स्पर्धा में भारतीय टीमें फाइनल में प्रवेश करने में असफल रहीं।
10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में गुरप्रीत सिंह ने भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ स्कोर हासिल किया। वह 578 अंकों के साथ 18वें स्थान पर रहे। जीतू राय को 20वां, जबकि ओंकार सिंह को 24वां स्थान मिला।
इसके बाद महिला निशानेबाजों ने भी निराश किया।
लज्जा गोस्वामी 579 अंकों के साथ 27वें स्थान पर रहीं। एलिजाबेथ सुसान कोशी 576 अंकों के साथ 43वें, जबकि अंजुम मौदगिल 575 अंक हासिल कर 46वें स्थान पर रहीं।
dharmpath.com dharmpath