मप्र सरकार का फरमान, इल्ली की फोटो वाट्स एप पर भेजें किसान

भोपाल, 13 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के 11 जिलों में सोयाबीन की फसल पर इल्ली का प्रकोप बढ़ रहा है। इससे बड़े पैमाने पर फसल चौपट होने का अंदेशा है। इसके मद्देनजर सरकार ने किसानों के लिए अजीबोगरीब फरमान जारी किया है। कहा गया है कि किसानों को इल्ली की फोटो वाट्स एप पर कृषि विशेषज्ञ को भेजना होगी, और इल्ली की प्रजाति के आधार पर विशेषज्ञ उन्हें उपचार का परामर्श देंगे।

राज्य की कैबिनेट में गुरुवार को इल्ली के प्रकोप पर चर्चा हुई। सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि सोयाबीन की फसल पर लगी इल्ली के उपचार के लिए सरकार ने आवश्यक कदम उठाए हैं। किसानों को इसके लिए स्मार्ट मोबाइल फोन के जरिए इल्ली की फोटो वाट्स एप पर संबंधित विशेषज्ञ को भेजनी होगी, इसके लिए मोबाइल नंबर जारी किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जब किसान की ओर से भेजी गई इल्ली की फोटो विशेषज्ञ के पास पहुंच जाएगी, तब वह उपचार की दवा वाट्स एप के जरिए सुझाएंगे।

सरकार के इस फैसले के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या सभी किसानों के पास स्मार्ट फोन है? क्या वे वाट्स एप का इस्तेमाल करना जानते हैं और जिस इलाके में उनका खेत है, वहां मोबाइल का नेटवर्क आता भी है?

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493