नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। किसान समुदाय ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने का आग्रह किया, जो मौसम की मार से फसलों का नुकसान झेल रहे हैं।
भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष राकेश टिकैत ने संवाददातओं से कहा, “हम केजरीवाल से मिले और किसानों को अनुदान देने का आग्रह किया। उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि वह जल्द से जल्द इसे पूरा करेंगे।”
टिकैत ने कहा, “उन्होंने हमें इसमें देरी का कारण सरकार के पास पैसों की कमी बताया।”
आम आदमी पार्टी की सरकार ने अप्रैल में बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को 50,000 रुपये प्रति हेक्टेयर रुपये का मुअवजा देने की बात कही थी।
dharmpath.com dharmpath