ईस्ट बंगाल ने मरणोपरांत कृशानु डे को सम्मानित किया

कोलकाता, 13 अगस्त (आईएएनएस)। देश के अग्रणी फुटबाल क्लब ईस्ट बंगाल ने गुरुवार को मरणोपरांत दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी कृशानु डे को दीपक दास मेमोरियल ट्रॉफी से सम्मानित किया।

80 और 90 के दशक में देश के सर्वश्रेष्ठ कौशल वाले खिलाड़ियों में शुमार डे ने ईस्ट बंगाल के साथ लंबा करियर गुजारा। 40 वर्ष की अल्पायु में डे का 2003 में निधन हो गया।

ईस्ट बंगाल से 1985 में जुड़े डे शुरू में स्ट्राइकर के तौर पर खेलते रहे, हालांकि अपने पास देने की बेहतरीन कला के कारण करियर के अधिकांश समय वह मिडफील्ड में खेले।

ईस्ट बंगाल क्लब के खेल दिवस समारोह पर डे के परिवार के सदस्यों को अवार्ड सौंपा गया।

क्लब ने 2014-15 सत्र में राज्य के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले विभिन्न खेलों के कुछ शीर्ष खिलाड़ियों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया।

सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में चंदन बौरी (एथलेटिक्स), मयूख घोष (बैडमिंटन), डोयेल डे (बिलियर्डस) और पियाली सैंट्रा (तैराकी) शामिल हैं।

कोच एवं पश्चिम बंगाल रणजी क्रिकेट टीम के खिलाड़ी प्रणब नंदी को राज्य क्रिकेट को पिछले 15 वर्षो के दौरान दिए गए उनके योगदान के लिए सम्मानित किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493