शाहरुख के संवादों वाले परिधान बेचेगा ‘बेवकूफ डॉट कॉम’

मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। युवाओं के बीच प्रतिष्ठित परिधान ब्रांड ‘बेवकूफ डॉट कॉम’ फिल्म निर्माता कंपनी ‘यशराज फिल्म्स’ के साथ ‘द किंग खान कलेक्शन’ नाम से फैशनेबल परिधान उत्पादों की नई रेंज लांच की है। इन परिधानों पर हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार शहरुख खान की यशराज फिल्म्स के लिए निर्मित फिल्मों के लोकप्रिय संवाद प्रदर्शित होंगे।

इस संग्रह के टी शर्ट और बॉक्सर्स पर शाहरुख की फिल्मों के लोकप्रिय संवाद जैसे ‘राहुल.नाम तो सुना होगा’, ‘बड़े बड़े देशों में छोटी छोटी बातें होती रहती है’ं और ‘क क क क क किरन’ लिखे होंगे।

उपाध्यक्ष (मार्केटिंग एंड मर्चेजाइजिंग) मनन मेहता ने अपने बयान में कहा, “हमारे उत्पादों के साथ टीम वेबकूफ का युवा उपभोक्ताओं को रिझाने का निराला अंदाज मिलकर इस नई परिधान रेंज को अनूठा बनाएगा और हमारी अब तक की सफल साझेदारी की यह मुख्य वजह है।”

उन्होंने कहा, “इस अनूठे नई रेंड के उत्पाद के साथ हम इस साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं और हमें पूरा विश्वास है कि हमारे उपभोक्ता इस नई रेंज को बेहद पसंद करेंगे।”

युवाओं को रिझाने के लिए परिधानों का यह नया संग्रह गुरुवार से बिक्री के लिए ‘बेवकूफ डॉट कॉम’ पर उपलब्ध होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493