नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह उमस और गर्मी भरी रही। मौसम विभाग ने दिन में कुछ इलाकों में बारिश या गरज के साथ फुहारें पड़ने की संभावना जताई है।
सुबह में दफ्तर जाने के लिए बसों और मेट्रो ट्रेन के इंतजार में खड़े लोग पसीने में तर-बतर दिखे। सभी उमस से परेशान रहे।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “बादल घिरेंगे। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।”
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 81 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.6 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath