कश्मीर के नेताओं को समर्थन जारी रखेंगे : पाकिस्तानी उच्चायुक्त

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश जम्मू एवं कश्मीर के लोगों और नेताओं को अपना समर्थन जारी रखेगा।

यहां पाकिस्तान उच्चायोग में पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में बासित ने कहा, “पाकिस्तान जम्मू एवं कश्मीर के लोगों और नेताओं को आत्मनिर्णय के उनके वैध संघर्ष में पूर्ण सहयोग जारी रखेगा।”

उन्होंने कहा, “भारत और पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे का हल निकालना चाहिए।”

भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अगस्त को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) स्तर की एक वार्ता होने जा रही है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज अपने भारतीय समकक्ष अजीत डोवाल के साथ वार्ता करने के लिए नई दिल्ली आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493